रुद्रपुर, जनवरी 16 -- सितारगंज, संवाददाता। फर्जी बीटीसी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में करीब 25 वर्षों तक नौकरी करने वाले सहायक अध्यापक के खिलाफ अब आपराधिक कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद शिक्षक को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। अब उप खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सितारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। डिप्टी बेसिक शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि अनिल कुमार, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथा अकबर ने फर्जी बीटीसी प्रमाण पत्र व अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की थी। अनिल कुमार निवासी विलासपुर सोनाड़ी, जनपद देवरिया (उत्तर प्रदेश) की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी चमोली के आदेश पर तीन फरवरी 1999 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय झिरगांव,...