प्रतापगढ़, जून 19 -- Pratapgarh News: यूपी के मिर्जापुर जिले के आठ लोगों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर यूपी पुलिस की नौकरी हासिल कर ली। 2023 में हुई यूपी पुलिस की सीधी भर्ती में सिपाही बन गए। वकील की शिकायत के बाद जांच में पुलिस ने फर्जीवाड़े का खुलासा किया। पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में तैनात एसआई राजेश कुमार यादव ने आठों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, जाली दस्तावेज को असली बताकर नौकरी हासिल करने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। सभी की सेवा समाप्त कर दी गई है। सभी आरोपी मिर्जापुर जिले के निवासी हैं। प्रयागराज के अल्लापुर निवासी एक अधिवक्ता ने बांदा पुलिस से शिकायत की थी कि मिर्जापुर के विंध्याचल थाना अंतर्गत ग्राम जासा बधौरा के निवासी शुभम दुबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाई है। शुभम की आरटीसी बांदा में ह...