खगडि़या, मई 25 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाकर ब्लैकमेल करने की घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अंचल कार्यालय के गत 20 मई के पत्र के आलोक में किया गया है। मामला नूरपुर निवासी मो खलील अहमद, पिता मो. इस्माइल से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक ने अंचल कार्यालय को आवेदन देकर शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके आधार कार्ड को एडिट कर फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार किया है। गलत आवास प्रमाण पत्र के सहारे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन प्राप्त होते ही सीओ द्वारा संबंधित राजस्व कर्मचारी से जांच कराई गई। यह भी पढ़ें- प्रमाण पत्रों के नाम पर वसूली का आरोप जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि आवेदक का पुश्तैनी घर खनुवा राका में था, लेकिन कई वर्ष से वह नूरपुर में र...