गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधीक्षक को दिए एक आवेदन में आरोप लगाया गया है कि एक शिक्षक फर्जी कागजात के आधार पर वर्षों से सेवा दे रहा है। महेशलुंडी के मुकेश पासवान ने यह आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, गिरिडीह प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लखियाटांड़ में दिनेश्वर कुमार नामक व्यक्ति का चयन वर्ष 2004 में पारा शिक्षक के रूप में हुआ था। बताया गया है कि उसने मैट्रिक प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाई और तब से लगातार विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। आवेदन में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि वह एक ही समय में बिहार के एक कॉलेज में नामांकन लेकर वहां भी उपस्थिति दर्ज कराता था और साथ ही विद्यालय में भी उपस्थित होकर पढ़ाकर मानदेय ले रहा था, जो जांच का विषय है। आ...