बिहारशरीफ, जून 17 -- फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार, गया जेल बिहारशरीफ, एक संवाददाता। नगरनौसा थाना पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदरूबिगहा गांव निवासी जयराम कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी ने सुमित प्रसाद के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर अकैड़ मध्य विद्यालय में शिक्षक पद पर योगदान किया था। नियुक्ति के दौरान जमा किए गए प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। यह भी पढ़ें- फर्जी प्रवेश पत्र लेकर साक्षात्कार देने पहुंची छात्रा, एफआईआर प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि के बाद आरोपी के विरुद्ध नगरनौसा थाना मे...