धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता।

फर्जी दस्तावेज का मामला बारामुड़ी में बिरसा मुंडा पार्क स्थित महकालेश्वर कॉम्पलेक्स में चल रहे किडनी केयर हॉस्पिटल में फर्जी दस्तावेज पर अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन हो रहा था। पीसीपीएनडीटी एक्ट का जाली फॉम बी पंजीकरण प्रमाण-पत्र का उपयोग कर अल्ड्रासाउंड मशीन खरीदी गई। जाली दस्तावेज को सिविल सर्जन के कार्यालय में भी जमा किया गया था।

डीसी के आदेश पर प्राथमिकी डीसी के आदेश पर बुधवार को अस्पताल के संचालक डॉ मिहिर कुमार के खिलाफ धनबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिता चौधरी के लिखित आवेदन पर डॉ मिहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

क्लिनिक लाइसेंस का आवेदन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आवेदन में बताया कि डॉ मिहिर...