पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले गजरौला क्षेत्र के निजी अस्पताल के खिलाफ सीएमएस ने डीएम को पत्र भेज कर पूरे मामले से अवगत कराया है। इतना ही नहीं अस्पताल के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर भी कार्रवाई की मांग की गई है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुड़ेला खुर्द निवासी गयादीन ने सोमवार को सीएमएस को शिकायती लेटर दिया था। जिसमें कहा गया था कि गजरौला के एक निजी अस्पताल की ओर से उसकी बेटी के जन्म के एक माह बाद उसे जिला महिला अस्पताल के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दे दिया गया। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र में सीएमएस के फर्जी हस्ताक्षर थे। इसका संज्ञान लेते हुए सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने उसका सत्यापन अपने लिपिक से कराया। मंगलवार को सीएमएस ने जालसाजी के मामले में कोतवाली पुलिस को निजी अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.