शामली, अप्रैल 9 -- शामली। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे पांच शिक्षकों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गयी है। जांच पूरी होने के बाद बीएसए ने पांचों की सेवा समाप्त कर दी है। इससे पूर्व बीएसए ने जांच में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के फर्जी पाए जाने पर उक्त शिक्षकों को नोटिस भेजा था। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर बीएसए ने पांचों को बर्खास्त कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संदिग्ध मानते हुए की जांच संबंधित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं डिग्रियों का सत्यापन संबंधित विश्विवद्यालयों से कराया। बीएसए के मुताबिक इनमें प्राथिमक विद्यालय बधेव मैनात शिक्षक किरण, भूरा के प्राथिमिक विद्यालय में शिक्षक अरविंद कुमार, ऊन ब्लाक में तैनात शिक्षक कपिल, शामली ब्लाक में चांदवीर व थानाभवन...