सोनभद्र, जनवरी 28 -- अनपरा,संवाददाता। मंगलवार को भाठ क्षेत्र के सैकड़ो आदिवासियों ने खजुरा से मलाइनसोत के बीच पैदलमार्च निकाल सोनभद्र समेत पूर्वांचल के 17 जनपदों में 'गोंड' एवं 'खरवार' अनुसूचित जनजाति के नाम पर जारी फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच की मांग की है।पैदल मार्च के इस अभियान की अगुवाई कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता हरिनाथ खरवार ने आरोप लगाया कि बीते तीन दशक से अन्य जातियों द्वारा अपनी पहचान छिपाकर योजनाबद्ध ढंग से 'गोंड' एवं 'खरवार' (एसटी) के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे हैं। इससे वास्तविक जनजातीय समाज के युवाओं को शिक्षा, उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण के अधिकारों से वंचित होना पड़ा है। कहा कि जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हेतु इस गंभीर मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.