धनबाद, अप्रैल 28 -- डाक विभाग में सोमवार को नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की बहाली प्रक्रिया के दौरान जाली प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे आठ अभ्यर्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उनके साथ आए एक बिचौलिए ने भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हालांकि, देर रात तक डाक विभाग की ओर से इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, प्रधान डाक कार्यालय में बहाली की प्रक्रिया चल रही थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि आठ अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र जाली हैं। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर 46 हजार की ठगी, विरोध करने पर मारपीट जब उनसे प्रमाणपत्र जारी होने के स्थान और समय के बारे में पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। पकड़े गए अभ...