पीलीभीत, फरवरी 6 -- बीसलपुर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने फार्म संख्या सात पर फर्जी तरीके से एक प्रिंटिंग प्रेस से प्रकाशित कराकर एक समुदाय के वोट काटे जाने की साजिश की शिकायत डीएम से करने का निर्णय किया है। अपने आवास पर प्रेस वार्ता में सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि बूथों पर एक समुदाय के वोट काटने के लिए सुपरवाइजर व बीएलओ को सौ से तीन हजार की संख्या में कूट रचित प्रारूप सात भर कर दिए गए हैं। उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कूटरचित प्रारूप सात को निरस्त कर पात्र मतदाताओं के वोट सुरक्षित कराए जाने की मांग की है। एसडीएम की गई शिकायत के बाद अब डीएम को अवगत कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों के फर्जी हस्ताक्षर व फर्जी मोबाइल नंबरों से एक ही फांट से निकाले गए हैं वह लोग शपथपत्...