सासाराम, जून 11 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र में कथित रूप से फर्जी प्रदूषण चालान काटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने प्रदूषण चालान से संबंधित वाहन समेत चार लोगों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए लोगों में विक्की कुमार ग्राम डिलियां थाना अगरेर, देव कुमार सासाराम नगर, मनीष कुमार तथा उपेंद्र राम दोनों बड़की महुली थाना करगहर शामिल हैं। तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा प्रदूषण जांच एवं चालान काटने की कार्रवाई किए जाने की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- भागलपुर : प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाइव फोटो जरूरी संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने संबंधित वाहन और उसमें सवार चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच के...