नई दिल्ली, जुलाई 22 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली सीजेपी प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी और भ्रामक सूचनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने सोमवार को जहां 15 से अधिक ऐसे फेक न्यूज और भ्रामक पोस्ट का खंडन किया है। वहीं सैकड़ों वायरल वीडियो-ऑडियो के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने, फर्जी सामग्री तैयार करने या साझा कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ये सभी सोशल मीडिया पोस्ट फेक पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई ऐसे दावे किए गए जो या तो पूरी तरह झूठे थे, पुराने वीडियो थे या फिर उन्हें गलत संदर्भ में साझा किया गया। फर्जी खबरों में जैसे 12 वर्षीय बच्ची और एक महिला प्रदर्शनकारी से पुलिस द्वारा मारपीट, सामाजिक...