रांची, जून 14 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिलता बगीचा स्थित ड्रीम फर्नीचर में रविवार शाम करीब पांच बजे दो बाइक सवार उच्चकों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए दुकानदार दिनेश चौधरी से 10 हजार रुपये ठग लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार दिनेश चौधरी ने बताया कि दो युवक दुकान पर पहुंचे और खुद को छात्र बताते हुए कहा कि उन्हें 10 हजार रुपये नकद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे तुरंत फोनपे के माध्यम से किसी परिजन से पैसे भेज देंगे। विश्वास में लेकर दुकानदार ने उन्हें 10 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बाद युवकों ने मोबाइल में फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाया और कहा कि पैसा ट्रांसफर हो गया है। जब तक दुकानदार जांच कर पाता, दोनों बाइक से फरार हो गए।बाद में जांच करने पर पता चला कि खाते में कोई पैसा नहीं आया है। ठगी का एहस...