मेरठ, सितम्बर 5 -- फर्जी पेटीएम कर्मचारी बनकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह का मवाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। आरोपियों ने पेटीएम कंपनी का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर केवाईसी अपडेट करने के बहाने पीड़ित का मोबाइल अपने कब्जे में लिया और उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को प्रीतनगर निवासी प्रभात रस्तोगी ने मवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोग खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताते हुए फर्जी आईडी कार्ड लेकर उसके पास पहुंचे थे। आरोपियों ने मोबाइल की केवाईसी अपडेट करने की बात कहकर उसका फोन लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 24 हजार रुपय...