फर्जी पुलिस बनकर धमकी देने का ऑडियो वायरल, जांच शुरू
बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती। नगर थानाक्षेत्र में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक युवक को धमकाने का आडियो रिकार्डिंग वायरल हो रहा है। इस प्रकरण में दुबौलिया थानाक्षेत्र के खुशहालगंज गांव निवासी श्रीश सिंह ने नगर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 'हिन्दुस्तान' वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। तहरीर में बताया है कि गुरुवार की करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को नगर थाने का दरोगा बताते हुए जबरन पुलिस भेजकर उठवाने और किसी मामले में गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित श्रीश सिंह ने समझदारी दिखाते हुए बातचीत रिकॉर्ड कर ली। यही ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.