मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- शाहपुर। पुलिस ने एक फर्जी पुलिस की वर्दी पकंकर लोगों को गुमराह कर डराने, धमकाने और उनसे अवैध वसूली करने वाले नकली पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक के अलावा फर्जी पुलिस की वर्दी भी बरामद की है। थाना क्षेत्र के गांव कुतबी निवासी मोहित पुत्र ओम सिंह ने थाने तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात युवक ने मेरे परिवार के लोगों के पास जाकर पुलिस व पुलिस वर्दी का रौब गालिब करते हुए तीन हजार रुपए की ठगी कर ली है। पुलिस ने टीम गठित करते हुए आरोपी की छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद गांव बसधड़ा के रास्ते पर चैकिंग के दौरान एक आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से पुलिस की फर्जी वर्दी तथा टोपी के अलावा चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार उर्फ ...