मेरठ, अगस्त 2 -- थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर हनीट्रैप गिरोह और फर्जी पुलिस दफ्तर का पर्दाफाश किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध उगाही करता था। आरोपी इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद युवकों को एक फर्जी पुलिस दफ्तर में बुलाते थे और फिर मुकदमे, जेल और एनकाउंटर का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। रिठानी निवासी नीरज पाल ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि शशांक शर्मा, राहुल, आकाश और उनके दो अन्य साथियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने दबाव बनाकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर भी करा लिए। ​पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रह्म...