फर्जी पासपोर्ट-वीजा से विदेश भेजने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 6 -- मेरठ। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी पासपोर्ट और वीजा तैयार कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लोगों को विदेश में नौकरी और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर ठगी करता था। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी सलाउद्दीन को दबोच लिया। कोतवाली थाना प्रभारी पकंज सिंह ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट और वीजा से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले लोहियानगर आशियाना कालोनी निवासी सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज दो मुकदमों में वह पिछले करीब छह माह से फरार चल रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सलाउद्दीन अपने साथियों के साथ मिलकर विदेश भेजने का झांसा देता था। गिरोह पीड़ितों से मोटी रकम वसूलने के बाद फर्जी पासपोर्ट और वीजा तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.