नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को लेकर एक हैरतअंगेज दावा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक पोस्ट के मुताबिक किम जोंग नकली पासपोर्ट बनवा कर जापान घूमने गए थे। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग उन बचपन में ब्राजील के नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके जापान गए थे और टोक्यो डिज्नीलैंड घूमने पहुंचे थे। वायरल पोस्ट के अनुसार, मई 1991 में करीब 8 साल के किम जोंग उन और उनके बड़े भाई किम जोंग चुल ने फर्जी ब्राजीलियाई पासपोर्ट के जरिए जापान में एंट्री की थी। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि उनके साथ करीब 10 उत्तर कोरियाई अधिकारी भी थे और वे एक हफ्ते से ज्यादा समय तक जापान में रहे। इस दौरान उन्होंने कई बार डिज्नीलैंड का दौरा किया। यह भी पढ़ें- अभी से बेटी को युद्ध की ट्रेनिंग दे रहे किम जोंग! एक साथ क...