प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी कंपनियां बनाकर निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी के मालिक ने पांच अलग-अलग कंपनियों के नाम पर निवेश योजना चलाकर एजेंटों के माध्यम से करोड़ों रुपये जमा कराए और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गया। मिर्जापुर निवासी राजीव सिंह समेत कंपनी से जुड़े 21 एजेंटों ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।एजेंटों का आरोप है कि इन कंपनियों के मालिक डॉ. पृथ्वीपाल सिंह शेट्टी ने आकर्षक निवेश योजना के नाम पर लोगों को अच्छे रिटर्न का झांसा दिया। दावा किया गया कि कंपनी में पैसा लगाने पर दस वर्षों में रकम चार गुना हो जाएगी। उसकी बात पर भरोसा कर एजेंटों ने अपने परिचितों और अन्य लोगों से निवेश कराया। धीरे-धीरे लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये कंपनी के ...