औरैया, मार्च 24 -- ककोर, संवाददाता। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरिया के करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और फर्जी पट्टे के आधार पर अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या 254 की भूमि पर कथित रूप से फर्जी तरीके से पट्टा जारी कर निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि यह पट्टा वर्ष 1992 में ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान द्वारा उस समय जारी किया गया था, जब पट्टा धारक की उम्र महज करीब छह वर्ष थी। जबकि नियमों के अनुसार पट्टा लेने के लिए 18 वर्ष की आयु आवश्यक होती है। ऐसे में ग्रामीणों ने पट्टा को पूरी तरह फर्जी बताया है। शिकायत में यह भी ...