मेरठ, अप्रैल 12 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निहोरी निवासी एक व्यक्ति के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना फलावदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसका परिचित मनीष कुमार पुत्र जय कुमार निवासी गढ़ी पुख्ता, थाना कोतवाली शामली अपने आपको जिला सहकारी समिति लखनऊ में कर्मचारी बताता था। जनवरी 2024 में मनीष कुमार ने पीड़ित को मेरठ जिला सहकारी समिति में एरिया मैनेजर के दो पद खाली होने का झांसा दिया और प्रति पद 10 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। पीड़ित मनीष कुमार के झांसे में आ गया और उसके साथ लखनऊ स्थित एक कार्यालय पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात सौरभ दूबे से कराई गई। सौरभ दुबे ने स्वयं को समिति का डायरेक्टर बताते हुए नियुक्ति का भरोसा दिलाया। दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.