दरभंगा, मार्च 30 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबंधन प्राप्त डिग्री कॉलेजों में फर्जी नियुक्ति एवं वित्तीय अनियमितता की जांच की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी गठन होने से संबद्ध कॉलेजों में हड़कंप मचा हुआ है। विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार लोकभवन सचिवालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों से संबंधित फर्जी नियुक्ति एवं वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े मामलों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कॉलेज इंस्पेक्टर को इस जांच कमेटी का संयोजक बनाया गया है, जबकि सदस्य के रूप में विवि के एफए/एफओ तथा दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक कमेटी में शामिल किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...