प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 12 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के शाम्भवी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितामनपुर पटना में फर्जी नियुक्ति को लेकर कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधानाचार्य सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामला वर्ष 2017 का है। प्रबंधक कलावती पाण्डेय ने इस बाबत न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप लगाया कि विद्यालय में 2021 तक प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हरिश्चन्द्र शुक्ल ने अपनी कार्यावधि में अपने बेटे शक्ति प्रकाश, नन्दनी देवी, खुशबू की नियुक्ति सहायक के पद पर 2017 में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर की। प्रबंधक का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर पत्र प्रेषित कर नियुक्ति करा लिया। इतना ही नहीं अपने बेटे शक्ति प्रकाश को प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर से 2021 में प्रधानाचार्य का चार्ज भी दे दिया। जबक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.