देहरादून, मई 7 -- रेलवे में सीनियर क्लर्क की नौकरी का नियुक्ति पत्र थमा शातिर ठग दो युवतियों को तीन महीने दून रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग देता रहा। रेलवे के सीएंडडब्ल्यू विभाग का इंजीनियर बताने वाले इस शातिर ने युवतियों को न सिर्फ फर्जी आई-कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर दिए, बल्कि सरकारी क्वार्टर आवंटन के फर्जी कागज भी थमा दिए। जीआरपी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के भुतेश्वर मंदिर रोड निवासी अनामिका ने देहरादून जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया कि रामपुर मनिहारन सहारनपुर निवासी मोहम्मद अहमद ने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। आरोपी ने उसे अपना उत्तर रेलवे का फर्जी आई-कार्ड भी दिखाया। अहमद ने अनामिका और एक अन्य युवती इशरत को रेलवे में सीनियर क्लर्क बनाने का झांसा दिया। आरोपी ने दोनों से नौकरी के एवज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.