पटना, दिसम्बर 23 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर योगदान देने के मामले में विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में विभाग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने सचिवालय थाना, पटना के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। पत्र के आधार पर सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पत्र में कहा गया है कि अमन कुमार, पिता विपिन कुमार सिंह, निवासी रामपुर भासों (रामपुर भादसों), जिला मुजफ्फरपुर द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फर्जी पत्रांक 465/वि0-56/2025 दिनांक 17 अक्टूबर 2025 के आधार पर स्वयं को सीनियर सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्त दिखाते हुए योगदान देने का प्रयास किया। उक्त नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल के...