हाथरस, अप्रैल 1 -- - ठगी का आरोपी आगरा से गिरफ्तार हाथरस, संवाददाता। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर वीडीओ की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को सादाबाद पुलिस व आगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सचिवालय में कार्यरत बताकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।धर्मेन्द्र सिंह पुत्र श्री सत्यदेव निवासी नगला देवा थाना सादाबाद ने 26 जुलाई 2025 को सूचना दी थी कि उसने व उसके चार साथियों ने वर्ष 2018 में वीडीओ का फार्म भरा था। जिसमें आरोपियों ने खुद को सचिवालय एवं उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकार के चेयरमैन, स्टेनो बताते हुए परीक्षा देने से पहले 20 लाख रूपये प्रति व्यक्ति सिक्योरिटी के रूप में जमा कराने को कहा गया। इसमें पांच लोगों ने रूपये दिये थे और रिजल्ट के बाद रूपए वापस मांगने पर दिनांक पांच जनवरी 2024 को ध...