फर्जी नियुक्तिपत्र देकर ठगे 32 लाख रुपये
बरेली, जून 27 -- नौकरी का झांसा देकर लखनऊ और कानपुर के तीन लोगों ने 32 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में सुभाषनगर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मढ़ीनाथ निवासी अनुराग कुमार ने इस रिपोर्ट में लखनऊ चिनहट में नजीर बाग कॉलोनी निवासी संदीप कुमार, कानपुर में भटपुरवा समूही के संजय सिंह प्रजापति और गोविंदनगर में चाचा नेहरू इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य अनावेश सिंह को नामजद किया है। आरोप है कि अनुराग और उनके दोस्त अरविंद यदुवंशी व महावीर की नौकरी के लिए एक रिश्तेदार के जरिये तीनों आरोपियों से बात हुई। इसके बदले उन लोगों ने 12 लाख रुपये ऑनलाइन और 20 लाख रुपये नकद आरोपियों को दिए, जिसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्तिपत्र भेज दिए गए। यह भी पढ़ें- फर्जी नियुक्तिपत्र देकर ठगे 32 लाख रुपये ठगी की जानकारी होने पर उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.