फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज पर होगी कार्रवाई : जायसवाल
पटना, जून 9 -- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य के कई जिलों में फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। निबंधन विभाग की ओर से ऐसे मामलों की रिपोर्ट किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में सभी स्तर के अधिकारी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व विभाग की जिलावार समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री ने दसवें दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नालंदा, खगड़िया एवं समस्तीपुर जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- फर्जी निबंधन के आधार पर दाखिल-खारिज पर होगी कार्रवाई : जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.