गिरडीह, मार्च 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मनरेगा योजना में फर्जी निकासी के मामले में आरोपी रहे मधवाडीह पंचायत के वर्तमान मुखिया मो. सदीक अंसारी और भाजपा नेता हेमराज साव के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने चौदह वर्षों बाद सोमवार को बाइज्जत दोनों को बरी कर दिया है। न्यायालय का अंतिम फैसला आने के बाद दोनों आरोपी खुश नजर आये और कहा कि यह सत्य की विजय है। बताया गया कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी किया है। बचाव पक्ष के वकील मो. इम्तियाज अंसारी ने कहा कि उनके मुवक्किल मो. सदीक अंसारी और हेमराज साव निर्दोष थे। झूठे आरोप के तहत उन्हें फंसाया गया था। अभियोजन पक्ष के द्वारा उनके विरुद्ध कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका और सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को बाइज्जत बरी कर दिया। बतला दें कि वर्ष 2012 में बेंगाबाद के पूर्व ब...