उरई, जून 15 -- उरई, संवाददाता। बँधा से लेकर चकबंध के निर्माण में फर्जी तरीके से ज्यादा नापतोल दिखाकर हड़पे गए भुगतान के मामले में रामपुरा ब्लाक के ग्राम बिलोंड के तत्कालीन प्रधान, सचिव की मुसीबत बढ़ गई है। जांच में पुष्टि के बाद डीएम ने दोनों से गबन की गई दो लाख 30 हजार की रकम की रिकवरी के आदेश दिए हैं। शीघ्र ही पैसा जमा न करने पर भू राजस्व की भांति वसूली की जाएगी। रामपुरा ब्लॉक के ग्राम बिलौंड 2021-22में मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों में जमकर धांधली की गई। इसकी शिकायत गांव के ही रमेश सिंह द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी। गांव में कराए गए सात कार्यों में से तीन चकबंद की जांच की गई तो इसमें काफी भिन्नता मिली। फर्जी ढंग से इसकी लंबाई चौड़ाई बढ़ाकर भुगतान हड़पा गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा डीएम समेत और अधिकारियों से की गई थी। गांव में मन...