संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में फर्जी नर्सिंग होम और क्लीनिक के खिलाफ जल्द ही अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। ताकि अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में बड़े पैमाने पर नर्सिंग होम और अस्पताल खुल गए हैं। कुछ प्राईवेट अस्पताल का मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हैं और कुछ मनमाने तरीके से संचालित हो रहे हैं। झोलाछाप चिकित्सकों के अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने पर अफरा-तफरी मच जाती है। अब इन्हीं चिकित्सालयों के खिलाफ अभियान चला कर जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान संचालित करने की जिम्मेदारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.