मुरादाबाद, जनवरी 16 -- मैनाठेर पुलिस ने गुरुवार को हाईवे पर फर्जी नंबर प्लेट वाली दुर्घटनाग्रस्त कार से 175 किलो गौवंशीय मांस बरामद कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर चंदौसी कट से करीब सौ मीटर पहले एक सफेद रंग की कार दुर्घटनाग्रस्त खड़ी है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, शीशे टूटे हुए हैं और एयरबैग भी खुले हैं, जिन पर खून के निशान हैं। वाहन सड़क पर खड़ा होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें मांस, खाल और कटे पैर सींग सहित एक सिर बरामद हुआ। गौवंशीय पशु का मांस प्रतीत होने पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया। जांच के दौरान पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस, सिर और पैरों को गौवंशीय होना बताया। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.