हरिद्वार, मार्च 30 -- रानीपुर पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 900 रुपये नकद और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी जब्त की गई। बरामद स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच कर रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, सुमननगर चौकी क्षेत्र के कृपालनगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उससे स्मैक और नकदी मिली। जबकि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सिडकुल क्षेत्र से स्मैक लाकर बेचता था। तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी उसे सप्लायर ने दिलवाई थी। पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार (18) पुत्र शिवलाल सिंह निवासी लालापुर पीपलसाना मुरादाबाद हाल पता-सिडकुल हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। अब सप्ला...