जौनपुर, जून 29 -- खुटहन। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी व कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चलान कर दिया। बाइक को सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गौसपुर बाजार के पास से काजीशाहपुर निवासी गुलशन को गिरफ्तार किया गया। जांच में उसके पास मौजूद बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। मामले में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर यादव तथा कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...