रुडकी, अप्रैल 11 -- लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिजय सिंह तोमर के साथ शनिवार को उद्योग संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर बताया कि कुछ लोग बेवजह प्रदर्शन कर काम बाधित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पर कार्रवाई होनी चाहिए। उद्यमियों ने कहा कि कुछ असंबद्ध लोग श्रमिकों के शोषण के नाम पर इकाइयों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर औद्योगिक माहौल को प्रभावित कर रहे हैं, जबकि शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय प्रक्रिया उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक दबाव से उत्पादन, निवेश और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डीएम मयूर दीक्षित ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...