सिद्धार्थ, मार्च 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव का निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हथियाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने वर्ष 2011 में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी हासिल की थी। जांच में आरोप की पुष्टि के बाद 2017 में बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई थी। तभी से मामला लंबित चल रहा था। अब भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा द्वारा डीआईजी बस्ती से शिकायत करने के बाद डुमरियागंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।शिकायतकर्ता मन्नीजोत गांव निवासी भाजपा नेता ने पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती मण्डल को 19 फरवरी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेखुई गोवर्धन निवासी रामफेर यादव पुत्र बेचन प्रसाद यादव द्वारा कथित रूप स...