दरभंगा, मई 3 -- विजय राय,बेनीपुर। महिला पुलिस कर्मी से फर्जी दारोगा बनकर शादी रचाने और उसे प्रताड़ित करने के मामले में बहेड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिला पुलिस कर्मी ने बहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। इसमें उसने कहा था कि भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा निवासी सुधीर सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने फर्जी दारोगा एवं फर्जी आई कार्ड बनाकर झांसे में ले लिया और गत 12 मार्च को शादी रचा ली। इसके बाद गाली-गलौज, मारपीट व जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ना देने एवं 30 हजार रुपए प्रति माह की मांग आदि का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश राहुल ने की। डायल 112 को फोन करने पर पीड़िता की जान बची।इस संबंध में पुलिस अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात कर अभियुक्त...