बिजनौर, जनवरी 28 -- शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरियान निवासी विधवा ने दो महिला सहित पांच के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी निजी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरियान निवासी पीड़िता अचला पत्नी स्व. हेमंत कुमार उर्फ अमरजीत के अनुसार नगर पालिका रिकॉर्ड में दर्ज उसकी संपत्तियों पर लंबे समय से पड़ोसी बुरी नजर रखे हुए थे। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ला निवासी सुखेन्द्र सिंह पुत्र भीम सिंह और उनकी पत्नी रमा देवी ने एक कथित भूमाफिया के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप है कि वर्ष 2023 में उसकी संपत्ति के कुछ हिस्सों के फर्जी दानपत्र तैयार कराए गए और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में उन्हें दर्ज भी करा लिया गया। इसके बाद झूठे और मनगढ़ंत शपथ पत्र नगर पालिका में प्रस्तुत कर संपत्ति अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.