गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की शिकायत और हरियाणा पुलिस महानिरीक्षक की गहन जांच के बाद एक परिवार और एजेंटों के गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ है, जिसने जाली दस्तावेजों के सहारे पहचान बदलकर एक नहीं, बल्कि कई पासपोर्ट हासिल कर लिए। इस संबंध में सोहना थाना पुलिस ने आईपीसी और पासपोर्ट एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आकाश चावला नामक एक नाबालिग ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया और सहायक दस्तावेजों के रूप में जन्म प्रमाण पत्र व अन्य कागजात जमा कराए। जब पासपोर्ट अधिकारियों ने सिस्टम में डेटा की स्क्रूटनी की, तो पता चला कि इसी नाबालिग को साल 2021 में जय बत्रा के नाम से पहले ही एक पासपोर्ट जारी हो चुका था। दोनों ही बार पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बिल्कुल सहीं मिली,जबकि दो...