गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ के चक्सा हुसैन पचपेड़वा निवासी कृष्ण कुमार सोनकर से ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी दस्तावजे के सहारे जमीन बेचकर 15.93 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ गोरखनाथ के आदेश पर गुलरिह पुलिस ने केस दर्ज कर मामले क जांच शुरू कर दी है। कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि हरसेवकपुर नं.-2, बड़ी जमुनहिया निवासी उनके परिचित मकसूदन और उसके भाई सुनील और पादरीबाजार निवासी श्याम सुंदर मौजा जंगल छत्रधारी की 6 डिसमिल जमीन 15.93 लाख रुपये में देने का सौदा किया था। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी जमीन का कब्जा या बैनामा नहीं दिया गया। आरोप है कि जालसाजों ने न केवल जमीन देने से इनकार कर दिया, बल्कि मूल कास्तकार की जमीन के हिस्से को भी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर साजिश के तहत अन्य व्यक्ति को बेच दिया। यहीं नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.