बरेली, दिसम्बर 29 -- फरीदपुर/बिथरीचैनपुर। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर युवक के नाम से फर्जी लोन निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने पूरे गिरोह के कई लोगों के नाम का खुलासा किया है। 26 जून को भुता के रजत पटेल ने नवादा ब्रह्मान के अमित समेत सात लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज से उनके नाम से 22499 का लोन लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में भुता के नितेश का नाम सामने आया। सोमवार को पुलिस ने नितेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...