लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन लेने वाले आरोपी बाराबंकी के भवानीपुर निवासी अरविंद कुमार वर्मा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था।मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन लिया था। इस संबंध में वर्ष 2024 में गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी पंकज कुमार सिंह प्राधिकृत अधिकारी हीरो हाउजिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मड़ियांव में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी ने धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग करके लोन प्राप्त किया। इसके बाद उसे जमा नहीं किया। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार वर्मा (44) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...