मेरठ, दिसम्बर 18 -- शास्त्रीनगर सेक्टर चार में एक मकान को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने का मामला सामने आया है। न्यायालय एसीजेएम के आदेश पर थाना नौचंदी पर चार महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रेलवे रोड के रौनकपुरा निवासी निसार फातमा ने बताया शास्त्रीनगर सेक्टर चार के एक मकान को मुम्ताजुद्दीन ने दिलवार बागा राय से 12 दिसंबर 1986 को खरीदा था। उन्होंने इस संपत्ति को बेटे बुंदू व पोते सलाउद्दीन को नहीं दिया था। असली दस्तावेज समीम उर्फ गुड्डी अपने साथ ले गई थी। मुम्ताजुद्दीन की वर्ष 1987 में हत्या कर दी गई थी। निसार फातमा ने बताया वह इस संपत्ति की अकेली मालिक है। उसने देखरेख को सलाउद्दीन को यहां छोड़ दिया था। अचानक वह गायब हो गया। उसने समीम व सुहैल पर उसे गायब करने का आरोप लगाया। पोती हिना की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने तसली...