गोंडा, जुलाई 3 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम बीरपुर कटरा निवासी जयप्रकाश तिवारी की शिकायत पर फर्जी बैनामा कर कृषि भूमि हड़पने के आरोप में कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी करीब 1.388 हेक्टेयर कृषि भूमि के एक हिस्से का तीन जून 2025 को कूटरचित अभिलेखों के आधार पर धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया गया। उनका कहना है कि रजिस्ट्री के दौरान उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत किया गया और पूरी प्रक्रिया कथित मिलीभगत से संपन्न कराई गई। इस मामले में सुशील कुमार शुक्ल, जनकराज, वीरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, एसके सिंह एडवोकेट तथा तत्कालीन प्रभारी उप निबंधक अब्दुल लतीफ को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी बीते 17 फरवरी को तहसी...