रामपुर, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फर्जी दस्तावेज के जरिए पासपोर्ट बनवा लिया। कागज और स्थानीय स्तर पर जांच करने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय बरेली में तैनात अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली के प्रियदर्शनी नगर में पासपोर्ट कार्यालय है। यहां पर तैनात अधीक्षक ने केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि केमरी कस्बा के मोहल्ला मजूल्लानगर निवासी अतीक अहमद ने पासपोर्ट के लिए कार्यालय में आवेदन किया था। अतीक का एक पासपोर्ट पहले से बना हुआ था लेकिन, उसने यह बात आवेदन में नहीं लिखी। इतना ही नहीं उसने अपनी उम्र में भी 15 साल का परिवर्तन कर दिया। फर्जी दस्तावेज के सहारे उसने पासपोर्ट भी बनवा लिया। बाद में जब जांच की गई तो यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। आरोपी के खिलाफ केमरी थान...