आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर के आसिफगंज निवासी सैय्यद मोहम्मद आबिद पुत्र सैय्यद अहमद ने पहला पासपोर्ट वर्ष 2004 में अपने वास्तविक विवरण के आधार पर बनवाया। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि परिवर्तित कर फर्जी विवरण दर्शाते हुए वर्ष 2016 में जनपद अंबेडकर नगर से दूसरा पासपोर्ट बनवाया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान शैक्षिक प्रमाण पत्रों, अन्य अभिलेखों के परीक्षण से अभियुक्त द्वारा दो अलग-अलग नाम-पते से पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी सैय्यद मोहम्मद आबिद को गुरुवार को शहर के बवाली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.