फर्जी दस्तावेज से जमीन का एग्रीमेंट, पांच पर केस
गोरखपुर, जून 16 -- खोराबार। फर्जी दस्तावेज तैयार कर पहले से बैनामा हो चुकी जमीन का एग्रीमेंट टू सेल कराने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर गांव निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी जमीन का बैनामा पहले ही उनके नाम हो चुका था। इसके बावजूद आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसी जमीन का एग्रीमेंट टू सेल करा दिया। पुलिस ने शंकर निषाद, रामसिंह, रंजीत पासवान, गोरख और ऋषिकेश के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.