हरिद्वार, मार्च 15 -- बहादराबाद ब्लॉक में फर्जी दस्तावेज के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने का मामला सामने आने पर प्रशासन सख्त हो गया है। जांच में अस्पताल का रिकॉर्ड गलत मिलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने और जारी प्रमाण पत्र को तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पहले ही अधिकारियों को जनपद में फर्जी प्रमाण पत्रों पर सख्ती बरतने के निर्देश दे चुके हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह के अनुसार पावधोई राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर निवासी शाहीन और उस्मान ने अपनी पुत्री अक्षा का जन्म 1 मार्च 2008 को जया मैक्सवेल अस्पताल अतमालपुर बौंगला में होना बताते हुए आवेदन दिया था।दस्तावेजों के आधार पर 18 फरवरी 2026 को सीआरएस पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र...